

जरूरतमंद विद्यार्थियों को भेंट की शिक्षण सामग्री
बीकानेर। नोखा के बिलनियासर गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरादी ढाणियां में जोगाराम साऊ ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन में उपयोगी सामग्री वितरित की गई, जिससे नन्हे बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षिका सरोज बिश्नोई ने कहा कि छोटी-छोटी मदद भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है। इस अवसर पर मुन्नी कंवर सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।
