Bikaner Bikaner District Rajasthan

अधिवक्ताओं के लिए अलग से काउंटर की मांग

अधिवक्ताओं के लिए अलग से काउंटर की मांग
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल से मुलाकात कर न्यायालय परिसर स्थित डाकघर में अधिवक्ताओं हेतु पृथक अतिरिक्त काउंटर एवं स्टाफ की व्यवस्था किए जाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में न्यायालयों के साथ-साथ अनेक सरकारी विभाग भी स्थित हैं, जिसके कारण प्रतिदिन डाकघर में रजिस्ट्री एवं अन्य डाक कार्यों हेतु भारी संख्या में अधिवक्तागण एवं आम नागरिक आते हैं। वर्तमान में डाकघर में अत्यधिक भीड़ रहती है, प्रति व्यक्ति सीमित रजिस्ट्री स्वीकार की जाती है, समय की अत्यधिक हानि होती है तथा वर्तमान में केवल एक ही काउंटर से समस्त कार्य संचालित किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अधिवक्ताओं के लिए पृथक काउंटर प्रारंभ करने, साथ ही दो अतिरिक्त काउंटर खोलने एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती का निवेदन किया गया। अधीक्षक डाकघर रामावतार सोनी द्वारा आश्वस्त किया गया कि नए डाकघर परिसर का उद्घाटन शीघ्र ही प्रस्तावित है, जिसमें अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति के साथ अधिवक्ताओं हेतु पृथक काउंटर एवं एक नया बुकिंग काउंटर भी संचालित किया जाएगा, जिससे अधिवक्तागण एवं आमजन को सुविधा प्राप्त होगी। शिष्टमंडल में धर्मेन्द्र वर्मा, लेखराम धत्तरवाल, सचिव हेमन्त सिंह चौहान, संयुक्त सचिव गणेश टाक, अधिवक्तागण मनोज भादाणी, सुखदेव व्यास, सुरेश नारायण पुरोहित, गगन सेठिया, ताराचन्द उपाध्याय, रामनिवास विष्नोई, राजेश देवड़ा, मुशब्बिर हदीस, प्रशान्त तंवर, पवन कुमार व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *