

अधिवेशन 31 जनवरी को
बीकानेर। करुणा इण्टरनेशनल संस्था, बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन 31 जनवरी, टी. एम. ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि समारोह में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, जीव दया, अहिंसा, करुणा, राष्ट्र भक्ति, नशामुक्ति, शाकाहार इत्यादि क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मेघराज बोथरा ने बताया कि बताया कि इस दौरान लगभग 100 करुणा क्लब्स स्कूल्स के प्रधानाध्यापक एवं करुणा क्लब प्रभारी को भी सम्मानित किया जाएगा।
