

सीए बनने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृति
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की उच्च शिक्षा समिति इस वर्ष से नीट व जेईई प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग हेतु पिछले सात वर्षाे से दी जाने वाली छात्रवृति के अलावा दो ऐसे प्रतिभाशाली छात्रांे को भी छात्रवृति प्रदान करेगी जो चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा की तैयारी कर रहे है। श्यमोजी वंशज मग भोजक सेवागान प्रन्यास में आयोजित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के आर के शर्मा ने बताया कि बाबूलाल सेवग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों से प्राप्त इस प्रस्ताव को संयोजक महेश भोजक ने विचारार्थ रखा। सीए के डी सेवग ने सीए परीक्षा के बारे में बताया तथा कहा कि लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेते है लेकिन कुछ हजार ही चार्टर्ड एकाउंटेंट बन पाते है। बैठक में बाबूलाल सेवग, महेश कुमार भोजक, गिरधर पंडित शर्मा, राजेश शर्मा, गणेशदास सेवग, जुगल किशोर, दयाशंकर शर्मा, के डी सेवग, विनोद भोजक व प्रकाश भोजक आदि उपस्थित थे।
