Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

कांग्रेस ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

कांग्रेस ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत राजस्थान के पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने बीकानेर देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक गांधी अंग्रेजों से लड़े थे और दूसरा गांधी चोरों से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल जनता के मताधिकार की सुरक्षा का है। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट का अधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। इस दिशा में कांग्रेस पार्टी जनजागरूकता अभियान चला रही है। वार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, रोहित जून, गोविन्दराम मेघवाल, महापौर अनिल कल्ला, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, यशपाल गहलोत एवं जियाउर रहमान सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि बैठक को गजेन्द्र सिंह सांखला, मकसूद अहमद, हनुमान चौधरी, शशिकला राठौड़, डॉ. प्रीति मेघवाल, आनंदसिंह सोढ़ा, जाकिर नागौरी, राजेश गोदारा, रामदयाल बेनीवाल एवं अनिल व्यास सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *