Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीपावली पर शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोटगेट थाने में सीएलजी बैठक आयोजित

दीपावली पर शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोटगेट थाने में सीएलजी बैठक आयोजित
बीकानेर। दीपावली पर्व पर शहर में शांति, सौहार्द एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार कोटगेट थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने दीपावली के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी तिवारी ने सीएलजी सदस्यों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वे आमजन को यातायात नियमों की पालना करने तथा त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मुकेश बन, पवन गहलोत, वेदप्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र बंजारा, मनीष कुमार, अरविंद सिंह, रामनिवास, भवानी गहलोत, रामशरण मिश्रा, विमल गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *