मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी में अघोषित बिजली कटौती व वोल्टेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, बीकेसीएल को सौंपा ज्ञापन
मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी में अघोषित बिजली कटौती व वोल्टेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, बीकेसीएल को सौंपा ज्ञापन बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-डी के निवासियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं वोल्टेज में बार-बार होने वाले उतार-चढ़ाव से उत्पन्न समस्याओं को लेकर बीकेसीएल कार्यालय, डी-9, मुरलीधर व्यास नगर में ज्ञापन सौंपा।
