Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

ग्रामीण सेवा शिविर में टीबी जागरूकता अभियान, सरपंच बने निक्षय मित्र

ग्रामीण सेवा शिविर में टीबी जागरूकता अभियान, सरपंच बने निक्षय मित्र
बीकानेर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी एवं एसटीएस कोलायत लक्ष्मीकांत छंगाणी ने ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया। शिविर के दौरान सरपंच को निक्षय मित्र बनाया गया तथा टीबी मरीज को पोषण किट प्रदान की गई। खिदासर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को टीबी की रोकथाम, लक्षण एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत दसूरी के ग्रामीण सेवा शिविर में भी स्टाफ द्वारा एक टीबी मरीज को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर तहसीलदार हदा एवं सरपंच मोहनजी रतनू ने मरीज को किट वितरित की। शिविर के दौरान उपस्थित स्टाफ ने टीबी मुक्त भारत अभियान ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी भी दी तथा लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *