

समण संस्कृति संकाय जैन विद्या के विभिन्न उपक्रमों की दी जानकारी
बीकानेर। समण संस्कृति संकाय जैन विद्या राजस्थान के प्रभारी पूनम तलेसरा तथा संपत नवलखा एवं मंजू नवलखा के सान्निध्य में आयोजित बैठक में रजनीश गोलछा ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में पूनम तलेसरा ने जैन विद्या, सम्यक दर्शन कार्यशाला, आगम अध्ययन, साहित्य मंथन, जैन धर्म का इतिहास तथा चित्त समाधि शिविर सहित विभिन्न उपक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन कार्यक्रमों के माध्यम से जैन दर्शन, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि बैठक में पवन छाजेड़, रजनीश गोलछा, बुलबुल बुच्चा, मोहिनी चौपड़ा, प्रदीप ललवानी, सरिता आंचलिया, जितेंद्र रांका, विनीत बोथरा, मधु बैद, मंजू गुलगुलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
