Bikaner Bikaner District Rajasthan

रात ग्यारह बजे अनिवार्य रूप से बंद हों सभी दुकानें

रात ग्यारह बजे अनिवार्य रूप से बंद हों सभी दुकानें
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के समस्त बाजार और दुकानें रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं। इसके लिए प्रत्येक थानाधिकारी को पाबंद करने तथा नियमित गश्त करते हुए इन आदेशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया हैं।  मंत्री श्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में उन्होंने पूर्व में भी इसके लिए निर्देशित किया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद समस्त दुकानें 11 बजे बंद हो जाती थी। पिछले कई दिनों से रात ग्यारह बजे के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। उन्होंने कहा है कि इन आदेशों की पालना में किसी स्तर पर शिथिलता नहीं हो। समस्त दुकानें अनिवार्य रूप से ग्यारह बजे तक बंद हो जाएं। जिससे किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि की संभावना ना रहे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के क्षेत्र के खोखो, ढाबों और अस्थाई दुकानों के लिए विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *