

185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ रुपए का लंबित पीएफ भुगतान
बीकानेर। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत कार्मिकों का पिछले 10-12 वर्षों से लंबित चल रहा भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान दीपावली के अवसर पर किया गया। यह भुगतान, विधायक जेठानंद व्यास की पहल और निर्देश पर कॉलेज प्रशासन द्वारा 185 कार्मिकों के खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। संजीव जैन ने इस लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए सभी 185 कार्मिकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। लंबे समय से पीएफ भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर यह राशि मिलने से राहत मिली।
