

लैब टेक्निशियन यूनियन के जिला अध्यक्ष ने डॉ.शर्मा से की मुलाकात
बीकानेर। दीपावली के पावन अवसर पर बीकानेर लैब टेक्निशियन यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास मोदी ने डॉ. राकेश शर्मा से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. राकेश शर्मा ने विकास मोदी सहित समस्त लैब टेक्निशियन साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में लैब टेक्निशियन सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों तथा लैब टेक्निशियन वर्ग की समस्याओं एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर फुस्साराम सियाग, मुकेश पुनिया एवं रामअवतार स्वामी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
