

जनजातीय गौरव दिवस पर व्याख्यानमाला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन व्याख्यानमाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानने तथा उससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन करते हुए जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने जनजातीय गौरव दिवस के पोस्टर का विमोचन किया तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अन्नाराम शर्मा, डॉ. देवेश खंडेलवाल, डॉ. सुमित्रा चरण, डॉ. उज्ज्वल गोस्वामी, डॉ. रमेश पुरी, डॉ. चंद्रमल एवं डॉ. घनश्याम बिट्टू सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
