Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर में 30 जनवरी से शुरू होगी राजस्थान की चौथी सेना भर्ती रैली, 12 हजार अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र

बीकानेर में 30 जनवरी से शुरू होगी राजस्थान की चौथी सेना भर्ती रैली, 12 हजार अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र
बीकानेर। वर्ष 2027 की भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान की चौथी सेना भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम, बीकानेर में शुरू होगी। यह भर्ती रैली सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनूं की ओर से मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर के तत्वावधान में मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान तथा नागरिक प्रशासन बीकानेर के सहयोग से आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई)-2026 में शामिल हुए लगभग 12 हजार चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं मेरिट के आधार पर रैली में शामिल होने के लिए बुलावा पत्र जारी किए गए हैं। रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर गर्व, सम्मान और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाया गया है। चयन प्रक्रिया स्वचालित प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता मानदंडों एवं भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *