

अल्लाह जिलाई बाई की पुण्यतिथि पर 3 नवम्बर को होगा कार्यक्रम
बीकानेर। मांड गायकी की सुप्रसिद्ध गायिका एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत मांड कोकिला अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के फोल्डर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर रजिया अजीज, डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, शबनम अजीज, मंजूर अली चंदवानी, अयाज सुलेमानी, माही अयाज एवं अब्दुल वाहिद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि अल्लाह जिलाई बाई की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 3 नवम्बर को ऑनलाइन स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के मांड गायन एवं लोकसंगीत प्रेमी जुड़कर मांड कोकिला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से अल्लाह जिलाई बाई के संगीत साधना, लोकगायकी में योगदान तथा उनकी विशिष्ट गायन शैली का स्मरण किया जाएगा।
