Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत लगाया रक्तदान शिविर, बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत लगाया रक्तदान शिविर, बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान
बीकानेर। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पीबीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर गजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अनेक सामाजिक दायित्व होते हैं, जिनमें जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना सर्वोपरि है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति को भी जीवनदान देने का माध्यम बन सकते हैं। नीरज गर्ग ने रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ भाग लेने वाले सभी बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नितिन जायसवाल, दीपक हर्ष, डॉ. ऋषि माथुर, राजेश राठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *