Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

2 नवंबर से राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप

करणी सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे 350 तक खिलाड़ी
बीकानेर। जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर के तत्वावधान में 2 से 4 नवंबर तक करणी सिंह इंडोर स्टेडियम में प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चौंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए जिला जिम्नास्टिक्स संघ सहित बीकानेर का खेल जगत सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 325 से 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा 60 से 70 तकनीकी अधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा जिम्नास्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला जिम्नास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। चौंपियनशिप का उद्घाटन पूनम कुलारिया करेंगे। वहीं, समापन समारोह में महापौर और बीकानेर पश्चिम के विधायक अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *