

बैठक में गतिविधियों और उद्देश्यों पर चर्चा
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चित्रांशु यादव एवं अंजु गुप्ता ने टाइम बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए इसके संकल्पों और उद्देश्यों की जानकारी दी। आर.के. शर्मा ने बताया कि बैठक में टाइम बैंक की कार्यप्रणाली तथा इसके उद्देश्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पीयूष गुप्ता, प्रीति राजवंशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
