

बालिकाओं को भेंट की शिक्षण सामग्री
बीकानेर। बिलनियासर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरादी ढाणियां में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं का पूजन कर उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में भंवरलाल मेघवाल एवं बजरंग लाल छींपा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अपनी सहपाठी छात्राओं के प्रति सम्मान तथा नारी शक्ति के प्रति आदर का भाव विकसित होता है। उन्होंने बालिकाओं को सम्मान देने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सरोज बिश्नोई, किरण बाला, अमर सिंह सांखला, विकास खीचड़, मुकेश चौधरी, कुक कम तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
