Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

विप्र फाउंडेशन की ओर से 101 कन्याओं का पूजन 17 अक्टूबर को

विप्र फाउंडेशन की ओर से 101 कन्याओं का पूजन 17 अक्टूबर को
बीकानेर। नवरात्रि के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत 101 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 17 अक्टूबर को सर्व कामगार सेवा संघ, हरोलाई हनुमान मंदिर रोड, जोगमाया मंदिर के सामने, बीकानेर में होगा। सामाजिक समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भंवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण के साथ समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना है। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। कन्याओं को शक्ति स्वरूपा मानकर उनका पूजन करना नारी शक्ति के प्रति सम्मान, श्रद्धा और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान के संदेश को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *