

विप्र फाउंडेशन में पदाधिकारियों की नियुक्ति
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी बीकानेर की ओर से संगठनात्मक विस्तार के तहत दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी कमल किशोर जोशी को नोखा युवा अध्यक्ष तथा महावीर प्रसाद तिवाड़ी को जसरासर, नोखा तहसील युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां धनसुख सारस्वत एवं सुनील मिश्रा के आदेशानुसार, प्रदेश सचिव भंवर सुरावत की अनुशंसा पर तथा युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, भरत शर्मा एवं पंकज पीपलवा के अनुमोदन के उपरांत दिनेश कुमार व्यास की सहमति से की गई हैं।
