Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक आयोजित, नवरात्र मेले के भंडारे की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया वर्ष 2025 व 2026 का आय-व्यय विवरण, सदस्यों ने रखे अपने विचार
बीकानेर। श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक रघुनाथसर वेल स्थित कुएं के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जुगल किशोर जोशी ने की तथा सचिव रमेश लाल बिस्सा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में आगामी नवरात्र मेले के दौरान आयोजित होने वाले भंडारे की व्यवस्थाओं एवं अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में श्याम सुंदर जोशी ने नवरात्र मेले में लगने वाले भंडारे से संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वहीं, कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2025 एवं 2026 का आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तुत विवरण पर चर्चा करते हुए अपने-अपने विचार एवं सुझाव दिए। इस दौरान भंडारे के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ट्रस्ट की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा आपसी सहयोग से धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जय गोपाल जोशी, आनंद माली, आनंद जोशी, बजरंग कालवानी, नारायण, राकेश, बलदेव जोशी, गोपाल व्यास, गोपाल आचार्य, किशन माली, कृष्ण पवार और राजकुमार व्यास सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *