Bikaner Bikaner District Rajasthan

लियारोमा के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का शुभारंभ कल, ग्राहकों को मिलेगी परफ्यूम की प्रीमियम रेंज

लियारोमा के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का शुभारंभ कल, ग्राहकों को मिलेगी परफ्यूम की प्रीमियम रेंज
बीकानेर। शहर के महावीर चौक, गंगाशहर में सोमवार को लियारोमा के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। समारोह दोपहर 12:15 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रवि शेखर मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की बीकानेर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ उपस्थित रहेंगी। राजेश व्यास ने बताया कि लियारोमा अपने ग्राहकों के लिए विशेष सुगंधों और प्रीमियम कलेक्शन के साथ परफ्यूम की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराएगा। स्टोर में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की सुगंधों का संग्रह प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं, जिससे उन्हें प्रीमियम परफ्यूम कलेक्शन के साथ खरीदारी का खास अनुभव मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि लियारोमा का उद्देश्य ग्राहकों को विशिष्ट सुगंधों के माध्यम से एक अलग अनुभव प्रदान करना है। पहले फ्रेंचाइजी स्टोर के शुभारंभ को लेकर तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *