Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगर वाचनालय के पुनरोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह

पुस्तकालय विकास समिति के शिष्टमंडल से मिले दीपक अग्रवाल, सहयोग का दिया आश्वासन
बीकानेर। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय विकास समिति के शिष्टमंडल ने शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर दीपक अग्रवाल से मुलाकात कर मंडल पुस्तकालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान शिष्टमंडल ने पुस्तकालय के अंतर्गत संचालित नगर वाचनालय के पुनरोद्धार के लिए बीकाजी ग्रुप से आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल पुस्तकालय शहर में अध्ययन, पठन-पाठन और ज्ञानवर्धन की गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नगर वाचनालय के पुनरोद्धार से पाठकों एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। इस पर दीपक अग्रवाल ने सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि मंडल पुस्तकालय बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र की शान है। पुस्तकालय ज्ञान अर्जित करने और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनके विकास और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर विमल कुमार शर्मा, डॉ. नरसिंह बिनानी, किशन कोठारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *