Bikaner Bikaner District Rajasthan

न्यायालय परिसर की सफाई व मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, बार एसोसिएशन ने धरना किया स्थगित

न्यायालय परिसर की सफाई व मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, बार एसोसिएशन ने धरना किया स्थगित
बीकानेर। जिला न्यायालय परिसर, बीकानेर के नवीन एवं पुराने भवन में लंबे समय से व्याप्त सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा नगर निगम आयुक्त को पिछले कई महीनों से पत्रों एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा रहा था। पुराने न्यायालय भवन में बार रूम के पीछे जमा गंदगी एवं कचरे तथा पार्किंग के पास स्थित शौचालय की सफाई और मरम्मत की समस्या को लेकर बार एसोसिएशन ने नगर निगम को सात दिवस में आवश्यक कार्रवाई करवाने की मांग की थी। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानिचामी ने बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित से वार्ता की। आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए तत्काल नगर निगम की टीम भेजकर आवश्यक कार्यवाही शुरू करवाने की बात कही। नगर निगम की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित घेराव एवं धरना स्थगित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *