

रक्तदान कर युवाओं ने सरला देवी के सामाजिक सरोकारों को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। सरला देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से पी.एन. पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सरला देवी के सामाजिक सरोकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर के दौरान लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के महंत श्री विमर्शानन्द गिरि महाराज, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, राजेश चूरा, लक्ष्मीकांत रंगा, जुगल किशोर व्यास, शिव कुमार रंगा, गिरिराज खैरीवाल, नरपत सिंह बीठू, किशन लाल गेधर, सुशील सुथार, प्रभुदयाल गहलोत, धीरज चौधरी, विशन मतवाला, सत्यनारायण पुरोहित, प्रेम शंकर पुरोहित, महेश कुमार पुरोहित, भवानी सोलंकी, गणेश सुथार एवं रामनारायण उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने सरला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिविर का शुभारंभ विधायक जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं की सहभागिता की सराहना की। शिविर के संयोजक योगेश पुरोहित ने बताया कि शिविर में कुल 120 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
