Bikaner Bikaner District Rajasthan

दाऊजी रोड पर चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरे के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान

दाऊजी रोड पर चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरे के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान
बीकानेर। मुख्य दाऊजी रोड स्थित वार्ड संख्या 80 में पिछले करीब 10 दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने तथा नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की अधिकांश नालियां कचरे और गंदगी से पूरी तरह भर चुकी हैं। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। कचरे के ढेर और सड़कों पर जमा गंदा पानी बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ा रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरे के ढेर उठाने, नालियों की सफाई करवाने तथा सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *