

लूणा संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त, सलावत खान बने जिलाध्यक्ष
बीकानेर। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा को संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। लूणा पिछले चार वर्षों से जिलाध्यक्ष के रूप में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी क्रम में राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सलावत खान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलावत खान का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। बैठक में हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, अरुण आहूजा, सुखदेव व्यास, जगमालराम बिस्सु, सतीश यादव, विजयदान, महेंद्र तिवारी, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, अनूप सिंह, बनवारी लाल, भैरू सिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चंद्र प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर एवं असगर मोहम्मद सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।
