Bikaner Bikaner District Rajasthan

चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह का आयोजन

चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह का आयोजन
बीकानेर। नगर आर्य समाज भवन में चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के बैनर का लोकार्पण आर्य समाज के प्रधान महेश आर्य ने कार्यकारिणी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर रेवंत राम आर्य, प्रभु शास्त्री सहित आर्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आर्य समाज के मंत्री भगवती प्रसाद ने बताया कि समारोह में आचार्य आर्य नरेश, डॉ. निष्ठा वेदालंकार एवं दिनेश पथिक सहित विभिन्न विद्वान एवं वक्ता शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान वेद प्रचार के साथ स्वामी श्रद्धानन्द के जीवन, विचारों एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *