Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

फोर्टी की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता बढ़ाने पर जोर

फोर्टी की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता बढ़ाने पर जोर
बीकानेर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी), बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित हुई। बैठक में फोर्टी के सचिव मनीष नाहटा ने संस्था की सदस्यता बढ़ाने, संगठन के विस्तार तथा व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि बीकानेर जोन के अंतर्गत आने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिलों में संस्था की शाखाओं के गठन की दिशा में कार्य किया जाएगा। श्रीगंगानगर शाखा के गठन की जिम्मेदारी संतोष बांठिया को सौंपी गई, जबकि चूरू शाखा के गठन के लिए महावीर पुरोहित का चयन किया गया। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने संस्था के विस्तार, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा सदस्यों के बीच आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। बैठक में सलीम सोढ़ा, अशोक चांडक सहित फोर्टी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *