Bikaner Bikaner District Rajasthan

ब्लड डोनेशन ड्राइव कल, 500 यूनिट का लक्ष्य

ब्लड डोनेशन ड्राइव कल, 500 यूनिट का लक्ष्य
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के निर्देशन में ‘रक्तदान कर्तव्य’ अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट, गंगाशहर की ओर से ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन कल किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में देवेन्द्र डागा ने बताया कि रक्त की कमी को रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा संभावित रक्तदाताओं को जागरूक एवं तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। जागरूकता रैली प्रभारी भरत सोनी ने बताया कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली बोथरा भवन से मुनिश्री अमृत कुमार के मंगल पाठ के साथ शुरू हुई। रैली गंगाशहर के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः बोथरा भवन पहुंचकर संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *