

भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का परिणाम
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंकज गहलोत ने जीत दर्ज की। पंकज गहलोत को 40 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 38 वोट प्राप्त हुए। इस तरह पंकज गहलोत ने दो मतों के अंतर से जीत हासिल कर उपमहापौर पद अपने नाम किया। जीत के बाद पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने पंकज गहलोत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर रांका ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंकज गहलोत ने पार्टी हित और संगठन में एकजुटता को हमेशा महत्व दिया है। भाजपा नेता प्रणव भोजक ने बताया कि उपमहापौर निर्वाचित होने पर पंकज गहलोत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गणेशमल बोथरा, युधिष्ठर सिंह भाटी, निर्मल गहलोत, करणीदान चारण, आदर्श शर्मा, आजम, गौरीशंकर देवड़ा, शक्तिसिंह शेरुणा, नरपतसिंह भाटी, राजेश चौपड़ा, धनराज जाखड़ा, गणेश व्यास, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, नरेंद्र चंचल, राजेंद्र व्यास, घनश्याम जाजड़ा, किशन भाटी, बंटी मिढ्ढा, पवन महनोत, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
