

पंकज गहलोत के उपमहापौर निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में पंकज गहलोत के उपमहापौर निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और गुलाल उड़ाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नवनिर्वाचित उपमहापौर का स्वागत किया। पंकज गहलोत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नगर निगम में जनसेवा, विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत, मोहन सुराणा, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, कमल गहलोत, बाबूलाल गहलोत, सुशील शर्मा, ललित भाण, निर्मल गहलोत एवं प्रकाश मेघवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज गहलोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
