

नगरीय निकाय अध्यक्ष पदों के लिए मतदान सोमवार को, दोपहर बाद होगी मतगणना
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को होगा। मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया नगर निगम परिसर में आयोजित होगी। वहीं जिले की अन्य छह नगर पालिकाओं के अध्यक्षीय पदों के लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना की जाएगी। बीकानेर नगर निगम महापौर निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
