

गणपति उत्सव के तहत छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन
बीकानेर। सुदर्शना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पांच दिवसीय गणपति उत्सव के तहत छप्पन भोग प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भावना जांगिड़ ने बताया कि महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार कर गणेशजी को नैवेद्य भोग अर्पित किया। पूजा देवड़ा ने बताया कि इस दौरान पूरे पंडाल में गणपति के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर गणेशजी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में चंद्रकला सहित अन्य महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
