Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उड़ीक’ और हिंदी मुक्तक संग्रह ‘मुक्तक मंजरी’ का लोकार्पण

राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उड़ीक’ और हिंदी मुक्तक संग्रह ‘मुक्तक मंजरी’ का लोकार्पण
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वावधान में कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उड़ीक’ तथा हिंदी मुक्तक संग्रह ‘मुक्तक मंजरी’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। साहित्यकारों एवं शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुए समारोह में स्वर्णकार ने अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से राजाराम स्वर्णकार का सम्मान भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मधु आचार्य ने कहा कि राजाराम स्वर्णकार का कहानी संग्रह ‘उड़ीक’ पाठकों को सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देता है। उनकी रचनाओं में जीवन के विविध अनुभवों के साथ मानवीय संवेदनाओं का प्रभावी चित्रण देखने को मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. उमाकांत गुप्त ने कहा कि आज के डिजिटल युग में राजाराम स्वर्णकार की रचनाओं में माटी की खुशबू महसूस होती है। उनकी रचनाओं में संवेदनाओं की गहराई है, जहां आंखों से बरसते पानी के माध्यम से मन के भावों का प्रस्फुटन प्रभावी ढंग से सामने आता है। राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उड़ीक’ पर संजय आचार्य ने पत्रवाचन करते हुए संग्रह की रचनात्मक विशेषताओं और कथ्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संग्रह की कहानियां जीवन के विविध पक्षों और मानवीय संवेदनाओं को सहजता से अभिव्यक्त करती हैं।
समारोह में डॉ. अजय जोशी, डॉ. नासिर जैदी, गौरीशंकर सोनी, योगेन्द्र कुमार पुरोहित, बुलाकी शर्मा, मंजूर अली चंदवानी, बी.एल. नवीन, प्रेम नारायण व्यास, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, सूरजरतन सोनी, प्रो. नरसिंह बिनानी, गणेश बाडमेरा, महेशसिंह बड़गूजर, एन.डी. रंगा, शिवकुमार सोनी, कौशलेश गोस्वामी, डॉ. पूनम चौधरी, साधना सोनी, अमिता सेठिया, जगदीशप्रसाद सोनी, रामगोपाल सुथार, खूमराज पंवार, जुगराज सोनी, प्रेम रतन सोनी, आत्माराम भाटी, संजय पुरोहित, भगवती प्रसाद सोनी, राधाकिशन भजुड़, ज्ञानेश्वर सोनी, अशोक स्वर्णकार, पवन गहलोत, शंकरलाल सोनी, कंचन सोनी, झंवरा स्वर्णकार, डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. एस.एन. हर्ष, सरोज भाटी, कृष्णा वर्मा, मधुरिमा सिंह, घनश्याम सिंह, कैलाश टाक, संजय श्रीमाली, एम. रफीक पठान, शकूर सिसोदिया, सोनू, श्रीगोपाल स्वर्णकार, चन्द्रशेखर सेवग, कासिम बीकानेरी, मुकेश पोपली, जाकिर अदीब, जुगलकिशोर पुरोहित, रामदेवप्रसाद पंवार, विष्णुदत्त स्वर्णकार, पत्रकार रमेश महर्षि, धर्मेंद्र सोनी, गिरधारीलाल बाबेरवाल, रामेश्वर बाड़मेरा साधक, आनन्द मस्ताना, शिवराज भारतीय, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, अरुणा टीकमचंद सोनी, दिव्या, सौरभ, भावना, हर्षिता, तिलक साक्षी, मोहनलाल मारू सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *