Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

प्रयोगशाला कार्मिकों का जिला स्तरीय सम्मेलन 18-19 सितम्बर को

प्रयोगशाला कार्मिकों का जिला स्तरीय सम्मेलन 18-19 सितम्बर को
बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ, जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान में 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिले के समस्त वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला सहायक भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रयोगशाला कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं एवं सेवा संबंधी विषयों पर सामूहिक चर्चा करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा विद्यालयों की प्रयोगशालाओं को अधिक प्रभावी एवं कार्यशील बनाने के लिए ठोस पहल करना है। सम्मेलन का आयोजन राजकीय शहीद मेजर जेम्स थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुलसी सर्किल, बीकानेर में किया जाएगा। सम्मेलन के संचालन के लिए अखिल पंचारिया ने जतिन सोलंकी, शुभम बिस्सा, मनोज चौधरी एवं वरुण सिंह पड़िहार को संयोजक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *