

सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में नए दवा वितरण केंद्र का भूमि पूजन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए दवा वितरण केंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। सरस वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सारस्वत की प्रेरणा से यह दवा वितरण केंद्र भामाशाह दिलीप सारस्वत एवं इम्मीलाल सारस्वत के सहयोग से तैयार करवाया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम डॉ. सुरेन्द्र वर्मा एवं डॉ. संजीव बुरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में ही सुव्यवस्थित दवा वितरण केंद्र उपलब्ध होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर सतपाल गोदारा बिश्नोई, जाकिर छिम्पा, गिरधारी, आदित्य, रेवंतराम तावणिया, शिव प्रकाश सारस्वत, धनराज सारस्वत, डॉ. अजयपाल, मधुबाला रावत, मनोज पांडेय, अभिषेक चौधरी, गंगाजल बिश्नोई एवं राजन अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
