Bikaner Bikaner District Rajasthan

ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर में 501 किलो बूंदी का होगा प्रसाद वितरण

ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर में 501 किलो बूंदी का होगा प्रसाद वितरण
बीकानेर। कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोमवार को श्री गणेश जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक सहित दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर ट्रस्टी मनसाराम सोनी ने बताया कि गणेशजी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से 501 किलो बूंदी का प्रसाद तैयार करवाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। नीलेश सोनी एवं विजय सोनी ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर देवी-देवताओं की सजीव झांकियां भी सजाई जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *