Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में अवेयरनेस ड्राइव पर चर्चा, श्रेष्ठ समय देने वाले सदस्यों का होगा सम्मान

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में अवेयरनेस ड्राइव पर चर्चा, श्रेष्ठ समय देने वाले सदस्यों का होगा सम्मान
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चैप्टर की बैठक वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर सम्पन्न हुई। आर.के. शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान श्याम सुंदर सुथार के नेतृत्व में नए सदस्यों के साथ अवेयरनेस ड्राइव की क्रियान्विति की गई। सुथार ने टाइम बैंक की अवधारणा के बारे में जानकारी देते हुए रियल टाइम वेबसाइट अपडेट के संबंध में अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में टाइम बैंक की ओर से प्रत्येक माह श्रेष्ठ समय देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के शहर से बाहर रहने के कारण वृद्ध माता-पिता को संकट के समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में टाइम बैंक एक बेहतर विकल्प है, जिसके माध्यम से लोग अपना समय देकर जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा कर सकते हैं। बैठक में अमूल्य कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अनुराग नागर, चन्द्रशेखर आचार्य, हरि नारायण सिंह, डॉ. सुशीला गहलोत, कल्याण राम सुथार, मांगी लाल सेवग, डॉ. बी.के. बेनिवाल, रजत माथुर, डॉ. नरेन्द्र कुमार स्वामी, रतन कुमार बोयल एवं श्रीमती सरोज बोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *