Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

विकसित भारत क्विज में युवाओं से भागीदारी का आह्वान

विकसित भारत क्विज में युवाओं से भागीदारी का आह्वान
बीकानेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिला युवा अधिकारी विजेता मजुमदार ने युवाओं से विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि क्विज में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया जाता है। यह आयोजन विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप अब राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पुनर्गठन ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के रूप में किया गया है। इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी बनाना है। प्रतियोगिता का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में क्विज, द्वितीय चरण में निबंध प्रतियोगिता, तृतीय चरण में जिला स्तरीय चैंपियनशिप के तहत प्रस्तुतीकरण, चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय संवाद तथा अंतिम चरण में राष्ट्रीय संवाद आयोजित होगा। प्रतियोगिता में भागीदारी निःशुल्क है। सफल प्रतिभागियों को अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के साथ विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में योगदान देने का अवसर मिलेगा। युवाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *