Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

बीकानेर के कूडो खिलाड़ियों ने जीते 189 पदक, टीम ने हासिल की दोहरी उपविजेता ट्रॉफी

बीकानेर के कूडो खिलाड़ियों ने जीते 189 पदक, टीम ने हासिल की दोहरी उपविजेता ट्रॉफी
बीकानेर। कार सोसाइटी, राजस्थान के तत्वावधान में कूडो जोधपुर द्वारा आयोजित 13वीं राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेंट 2026-27 एवं 7वीं राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप में बीकानेर के कूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 189 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बीकानेर टीम ने दोनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सोनिका सैन ने बताया कि सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट एवं सीनियर वर्गों की विभिन्न श्रेणियों में बीकानेर के 113 कूडोकाजो ने हिस्सा लिया। 13वीं राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेंट में बीकानेर टीम ने 49 स्वर्ण, 27 रजत एवं 8 कांस्य, जबकि 7वीं राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप में 46 स्वर्ण, 27 रजत एवं 32 कांस्य पदक जीते। इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कुल 95 स्वर्ण, 54 रजत एवं 40 कांस्य सहित 189 पदक अपने नाम किए।प्रीतम सैन ने बताया कि जोधपुर स्थित रॉयल रिजॉर्ट में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं टूर्नामेंट में राजस्थान के 15 जिलों से 500 से अधिक कूडोकाजो ने विभिन्न भार एवं आयु वर्गों में भाग लिया। शिविर में कूडो इंडिया के हेड कोच हांसी मेहुल वोरा के निर्देशन में शिहान जैस्मिन मकवाना एवं शिहान प्रियंक राणा ने खिलाड़ियों को कूडो मार्शल आर्ट के वर्जन-25 का विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान स्ट्राइक, थ्रोइंग, ग्रैपलिंग एवं सबमिशन तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार एवं आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीकानेर टीम की इस उपलब्धि पर कूडो खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *