Bikaner Bikaner District Rajasthan

9 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा पर्युषण पर्व

9 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा पर्युषण पर्व
बीकानेर। रामपुरिया उपासरे में स्थिर चातुर्मास कर रही साध्वी पद्म प्रभा एवं सुव्रताश्री के सान्निध्य में पर्युषण पर्व का आयोजन 9 से 16 सितंबर तक श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, साधना एवं आराधना के आयोजन होंगे। साध्वीजी ने पर्युषण पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि पर्युषण केवल लौकिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, साधना, आराधना तथा देव, गुरु और धर्म के प्रति समर्पण का पर्व है। यह पर्व व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा की ओर लौटने और आत्मचिंतन करने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *