Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को

डॉ. बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को
बीकानेर। डॉ. नरसिंह बिनानी की प्रेरक आलेखों से समृद्ध पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर एवं बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज परिसर में होगा। समारोह के समन्वयक डॉ. पंकज जैन ने बताया कि प्रोफेसर डॉ. बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ में युवाओं को प्रेरित करने वाले विभिन्न आलेखों का संकलन किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में दीपक अग्रवाल एवं सुनील सारड़ा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *