

मतदान के लिए उद्योग संघ ने चलाया जागरूकता अभियान, स्लोगन पट्टियों से दिया मतदान का संदेश
बीकानेर। नगरीय निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में स्लोगन के माध्यम से “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है” सहित विभिन्न संदेशों के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विजय चांडक, मनीष सिपाणी, विनोद जोशी, गुरदीप शर्मा, ओमप्रकाश सोनगरा, योगेश भार्गव, ईश्वरचंद दुग्गड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, टोडरमल चोपड़ा, सुरेन्द्र रावत, बाबूलाल कांकरिया, रामेश्वरलाल छींपा, जगदीश प्रसाद डागा, कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेन्द्र किराड़ू, विमल चोरड़िया, अशोक गहलोत, निर्मल पारख, भंवरलाल चांडक, राजीव शर्मा, परताराम चौधरी, ऋषिराज रामावत, योगेन्द्र मारू, शिवशंकर व्यास, दिव्यम दरगड़, निखिल रामावत, युवराज रामावत, कपिश तिवाड़ी सहित उद्योग संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
