

गौशाला संघ की बैठक 6 सितंबर को, समस्याओं और अनुदान प्रक्रिया पर होगा मंथन
बीकानेर। गौशाला संघ की ओर से बीकानेर जिले की गौशालाओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में गोपालन अधिकारियों के साथ संवाद कर गौशालाओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव कराने का भी निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 6 सितंबर को पुण्यानंद आश्रम में आयोजित होगा। निरंजन सोनी ने बताया कि बैठक में वर्तमान में गौशालाओं के सामने आ रही समस्याओं पर अधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके अलावा गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा अनुदान प्राप्त करने के तरीके को लेकर भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जयपुर से आए अधिकारियों द्वारा गौशाला संचालकों को अनुदान प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि गौशालाओं को अनुदान प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
