

जातरुओं की सेवा करेगा रामा पीर सेवा समिति
बीकानेर। रूणीचा पैदल जाने वाले जातरुओं की सेवार्थ रामा पीर सेवा समिति, त्यागी वाटिका, जेलवेल बीकानेर के बैनर तले दियातरा एवं रामदेवरा मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, चाय-नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। समिति के व्यवस्थापक एवं प्रवक्ता ऋषिराज शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को सेवादारों का जत्था रामदेवरा मार्ग पर कैंप लगाकर श्रद्धालु यात्रियों की अनवरत सेवा करेगा। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सेवा-सुश्रूषा की जाएगी।
