Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे दिन 187 नाम निर्देशन पत्र जमा

नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे दिन 187 नाम निर्देशन पत्र जमा
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को जिले के सातों नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 187 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इनमें नगर निगम के लिए 41, नगर पालिका देशनोक के लिए 15, खाजूवाला के लिए 8, लूणकरणसर के लिए 34, नोखा के लिए 40 तथा श्रीडूंगरगढ़ के लिए 49 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। रविवार को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी। पहले दिन जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 4 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *