

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान योग, शारीरिक व्यायाम, दौड़, लॉन टेनिस सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। डॉ. अमित कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नरेन्द्र सिंह भाटी विजेता तथा संजय बेनिवाल उपविजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी डॉ. प्रवीण पिलानिया ने किया। इस अवसर पर कैलाश गोदारा, डॉ. राजेश नेहरा, डॉ. परमा राम, डॉ. कुसुमलता सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
