

फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी एवं सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल कॉम्बो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने नवागंतुक विद्यार्थियों को विभाग की परंपराओं से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं, पासआउट होने वाले विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे सेवा एवं संस्कार के गुणों से अपने आसपास के वातावरण को सदैव सुशोभित रखें। कार्यक्रम में फ्रेशर्स एवं पासिंग आउट क्लास के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक प्रस्तुत किया। निर्णायकों द्वारा तुषार एवं ट्विंकल को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर, जबकि दीदार एवं सुमित्रा को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल घोषित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार एवं सुशीला बिश्नोई सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण एवं श्रुति की विशेष भूमिका रही।
